नई दिल्ली, जुलाई 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अयोध्या धाम और प्रभु श्रीराम की विरासत को बदनाम करने का ठेका ले लिया है। अयोध्या और राम को जन्मजात कोसने वालों को एक मुद्दा मिल गया। पहले राम और कृष्ण को काल्पनिक बताते हैंRs.। इनको शर्म नहीं आई कि यदि भगवान काल्पनिक हैं तो चित्रकूट, श्रृंगबेरपुर, अयोध्या, मथुरा और वृंदावन क्या है? अब यह किस मुंह से अयोध्या की बात कर रहे हैं? अयोध्या मामले में जांच के दौरान छह लोग चोरी करते हुए प्रमाण में पाए गए हैं। दो लोग साजिश के पात्र थे। फिर पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य क्या है? समाजवादी पार्टी के लोग राम से दूरी बनाते हैं और बाबर को अपना आदर्श मानते हैं। सपा को ठेका-पट्टा से फुर्सत नहीं है। उनकी सोच विकास नहीं, लूट वाली है। डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम पर ...