जमुई, मार्च 6 -- झाझा, निज संवाददाता होली हो ली। छिटपुट लफड़ों को छोड़, रंगों का पर्व होली झाझा में भी पूरे रंगारंग अंदाज में बीता। इस त्योहार में झाझावासियों का अंदाज-मिजाज देखते ही बनता था। बुधवार को संपन्न रंगों के इस पर्व में जाति, उम्र, हैसियत आदि किसी भी पहलू का कहीं कोई भेद नजर नहीं आ रहा था.....सभी समरसता के रंग से सराबोर दिख रहे थे। होली पर्व की मस्ती की बुखार व खुमार हर जाति,हर तबके व हर उम्र के लोगों पर छायी थी। बच्चों व युवाओं के सिर चढ़ी होली की मस्ती की बात तो खैर फिर भी समझ में आती थी,किंतु रंगों के इस पर्व में कई बूढ़े-बुजुर्ग भी पूरे 'रंग'बाज बने नजर आ रहे थे। पर्व को मनाने तथा जमकर व जी भरकर इस पर्व की रंगीनियों की खुशियां लूटने के मामले में महिलाएं व युवतियां भी कतई पीछे नहीं दिख रही थी। कई लोग इस मौके पर भगवान की शरणागत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.