प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- कोतवाली क्षेत्र के पूरेधना जंगल में सागवान के पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जंगल क्षेत्र से लगभग 20 सागौन के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में 24 दिसंबर को दुखियापुर गांव निवासी हिमांशु पांडे ने कठार गांव निवासी ओमप्रकाश यादव के विरुद्ध वन विभाग को प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की जांच के बाद विभाग के वन दरोगा लालजी ने पट्टी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश यादव के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.