जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर, संवाददाता। रंगों का महापर्व होली मनाने की तैयारियां लोगों ने रविवार को लगभग पूरी कर ली। महापर्व के पहले सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। जिले में कुल 3286 राजस्व गांव हैं। हर गांव में कम से कम दो स्थानों पर होलिका जलाई जाती है। इस प्रकार जिले भर में लगभग आठ हजार स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। रविवार को युवक और बच्चे दिनभर होलिका के लिए लकड़ी, सरपत, पुआल आदि की व्यवस्था में जुटे रहे। बुधवार को रंग खेला जाएगा। लोग जमकर होली का हुड़दंग मचाएंगे। पर्व को लेकर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद सुबह से देर शाम तक बाजारों में चहल पहल रही। सामर्थ्य के अनुसार लोगों ने सामानों की खरीददारी की। शहर के बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ी थी। ग्रामीण बाजारों में भी दिन भर चहल पहल रही। बड़ों ने गुझिया और गुलाब जामुन बनाने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.