नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) लोगों को काफी पसंद आई है। सुधा (वेदिका पिंटो) , चंदर (विक्रांत मैसी) और प्रीति (महिमा मकवाना) की लव स्टोरी को पहले सीजन में जहां खत्म किया गया है, लोगों को ये जानने में काफी दिलचस्पी है कि सुधा के आने के बाद चंदर और प्रीति का रिश्ता क्या मोड़ लेगा। फैंस के इस सवाल का जवाब देने के लिए सीजन 2 का ऐलान हो गया है। नेटफ्लिक्स के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी उत्साहित हैं।मुसाफिर सीजन 2 का ऐलान नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम से सीजन 2 का ऐलान किया। सुधा, चंदर और प्रीति की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया- अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने, ये मुसाफिर वापस लौटेंगे। मुसाफिर सीजन 2 जल्द आ रहा है नेटफ्लिक्स पर। यह भी पढ़ें- बेहद छोटी उम्र...