बलिया, मार्च 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। जिले में कुल लगभग 24 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन दो पालियों में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रति पाली में लगभग 6200 अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठना है। परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने परीक्षा केन्द्रों के साथ ही परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। बायोमेट्रिक व्यवस्था को देखा और जरूरी निर्देश दिए।शहर में जीजीआईसी, जीआईसी, एससी कालेज, टीडी कालेज, कुंवर सिंह इंटर व डिग्री कालेज, गुलाब देवी इंटर व डिग्री कालेज, राजकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक, टाउन पॉलिटेक्निक, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.