सीतापुर, जुलाई 8 -- सीतापुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में वन ट्रिलियन डॉलर (ओटीडी) सेल की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने कृषि व मत्स्यन, विनिर्माण व निर्माण और व्यापार, होटल व परिवहन क्षेत्रों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि विभाग शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और सभी प्रगति डेटा पूरी शुद्धता के साथ फीड करें। डीएम ने कृषि विभाग को चावल, बाजरा, मक्का और दालों की उत्पादकता बढ़ाने, श्रम विभाग को सभी कारखानों का अनिवार्य पंजीकरण करने और जीएसटी विभाग को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से टैक्स कलेक्शन में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) को बैंकों के सी-डी रेशियो और क्रेडिट वितरण में अपेक्षित सुधार लाने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ...