मुरादाबाद, जून 28 -- मुरादाबाद। शहर के तहसील स्कूल, तंबाकू मोहल्ला, नई सड़क, कोहना मुगलपुरा, कांठ की पुलिया, फीलखाना समेत कई इलाकों में बीते शनिवार रात पूरी तरह बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी के बीच पूरी रात बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस से बेहाल लोग रातभर घरों के बाहर बैठने को मजबूर रहे। रविवार तड़के करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से लगातार रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और कई-कई घंटे तक बिजली नहीं आती। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News शहर का बिजली संसाधन 5-10 मिनट की आंधी बारिश में भी बेदम उनका कहना है कि शिकायत करने के लिए क्षेत्रीय जेई और एसडीओ को फोन किए गए, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। वहीं, बिजली...