पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली से परेशान हुये उपभोक्ता
बक्सर, जून 17 -- समस्या स्टेशन फीडर सहित अन्य फीडरों में कहीं ना कहीं फॉल्ट आते रहे आए दिन किसी न किसी इलाके में बिजली की आंख-मिचौली जारी फोटो संख्या 12 कैप्शन- बक्सर चरित्रवन स्थिति पावर सब स्टेशन। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भीषण गर्मी में इन दिनों शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली कटौती से शहरवासी परेशान हैं। मंगलवार की पूरी रात बिजली गुल रहने से शहरवासी की नींद गायब हो गई। रातभर लोग गर्मी से बैचेन रहे। यहां तक की लोगों के घरों के इन्वर्टर व बैट्री भी धीरे-धीरे जवाब दे बैठे। स्थानीय लोगों की माने तो बीते रात आठ घंटे में चार बार लाइट गुल किया गया। ऐसे में लोगों ने आंखों ही आंखों में रात काटी। बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। आए दिन किसी न किसी इलाके में बिजली की आंख-मिचौली चल रही है।
बिजली कटौती की स्थिति अखिलेश सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.