पूरी रात ग्रामीण क्षेत्र से गायब रहती है बिजली।
गंगापार, जून 23 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोग बिजली की अव्यवस्था के चलते कराह रहे हैं। देखा जाए तो उपकेंद्र से संचालित ग्रामीण फीडर में रात 8 से बिजली काट दी जाती है फिर सुबह 8 बजे के बाद ही सप्लाई होती है। इस भीषण गर्मी में गांव के लोगों में रात्रि बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। बिजली न मिलने की दशा में सर्वाधिक दिक्कत छोटे बच्चे तथा बुजुर्गों को हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा हंडिया में तैनात बिजली अधिकारी रात्रि कटौती करने के बाद फोन भी नहीं उठाते यदि व्यवस्था नहीं बदली गई तो आम जनमानस के साथ कांग्रेस के लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। अधिशासी अभियंता एके सिंह ने कहा बिजली कटौती का निर्देश ऊपर से आता है जिसके चलते बिजली को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.