लखनऊ, अगस्त 13 -- हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने में लखनऊ से गिरफ्तार उजबेकिस्तान की लोला क्यूमोवा आठ साल से अवैध रूप से देश में रहकर यूपी समेत दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में गिरोह चला रही थी। मंगलवार को एफआरआरओ के इनपुट पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने उसे दबोचा था। पूछताछ में पता चला कि उसने विदेशी युवतियों के लिए कई तरह के पैकेज बनाए थे। घंटे, पूरी रात और हफ्ते के हिसाब से रेट तय थे। कुछ घंटे के छह हजार और रात भर के लिए 20 से 25 हजार का रेट था। हफ्ते भर के लिए साथ भेजने पर एक से डेढ़ लाख रुपये लेती थी। पूछताछ में पता चला कि सेक्स रैकेट के लिए युवतियों को उजबेकिस्तान से टूरिस्ट या मेडिकल वीजा पर बुलाती थी। उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराकर भारतीय रंग रूप देती। व्हाट्सऐप ग्रुप और दलालों की मदद से अमीरों की मांग पर रिजार्ट, होटल और रे...