पूरी रात कई मोहल्लों में बिजली गुल, गर्मी में बेहाल रहे लोग
मुरादाबाद, जून 26 -- पुराने शहर के कई इलाकों में गुरुवार देर रात से शुक्रवार तड़के तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भीषण गर्मी के बीच पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। तहसील स्कूल, तंबाकू मोहल्ला, कोहना मुगलपुरा, कांठ की पुलिया, अंडे वालान, चौकी हसन खां समेत आसपास के क्षेत्रों में रात करीब दो बजे बिजली गुल हो गई, जो सुबह करीब 5:30 बजे बहाल हो सकी। करीब साढ़े तीन घंटे तक बिजली न रहने से लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। उमस और गर्मी के कारण कई परिवार घरों से बाहर निकल आए, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को छतों और सड़कों पर रात गुजारनी पड़ी।उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और 1912 हेल्पलाइन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन न तो फोन उठाया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला।उधर, टाउन हॉल और कंजरी सराय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.