नई दिल्ली, मार्च 25 -- कांग्रेस सांसद और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। बीती रात राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी मां को लेकर अस्पताल पहुंचे। राहुल वहां अस्पताल के कमरे में अपनी मां के साथ एक छोटे से सोफे पर पूरी रात लेटे रहे। सोनिया गांधी के बीमार होने की वजह से राहुल केरल में आयोजित रैली में भी नहीं जा सके और बुधवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रैली को संबोधित किया। इस दौरान, राहुल ने बताया कि कैसे अस्पताल में केरल की एक महिला नर्स ने सोनिया गांधी का ध्यान रखा। राहुल गांधी ने कहा, ''मैं वहां (केरल रैली) आना चाहता था, लेकिन आज मुझे यहीं रुकना पड़ा और मैं नहीं आ पाया। कल मेरी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एक बेटे के तौर पर मैं उनकी सेहत को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.