मिर्जापुर, जून 4 -- मिर्जापुर। मानिसक और शरीरिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी भव्यता के साथ 21 जून को मनाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान अंतर राष्ट्रीय योग दिवस की रूप-रेखा तय करते हुए 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का कार्यक्रम की घोषित किए गए। बैठक में अधिकारियों एवं स्वंय सेवी संगठनों के पदाधिकारी रहे। यह भी पढ़ें- योग दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठकयोग सप्ताह का आयोजन जिलाधिकारी ने जिला आयूर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी श्रीकान्त रजक को निर्देशित किया कि योग सप्ताह के लिए जनपद में स्थल का चयन करते हुए सूची मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार को उलपब्ध कराई जाए। योग सप्ताह का 15 जून से जनपद, तहसीलों, ब्लाक मुख्यालयों के साथ ही ग्राम पंचायतो मे...