अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या। नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली रामकोट परिक्रमा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। यह परिक्रमा बुधवार को अपराह्न तीन बजे से होगी। विक्रमादित्य महोत्सव समिति व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस परिक्रमा का यह 21 वां वर्ष है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष व श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी स्वामी राजकुमार दास ने बताया कि परिक्रमा का शुभारम्भ मत्त गजेन्द्र महाराज के पूजन से परम्परा नुसार होगा। इस परिक्रमा में संत-महंतो के अलावा सद्गृहस्थ भी बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में जन कल्याण के लिए तीर्थों की परिक्रमा का विधान है। यहां प्रत्येक एकादशी पर पंचकोसी परिक्रमा होती है जबकि कार्तिक शुक्ल एकादशी जिसे देवोत्थानी एकादशी भी कहा जाता है, के अवसर पर लाखों श्रद्धालु...