नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- केटीएम की पॉपुलर सिंगल-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट बाइक RC 390 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, KTM ने इस बाइक को UK, यूरोप और कई इंटरनेशनल मार्केट्स में बंद कर दिया है। वजह साफ है कि बीते कुछ सालों में RC 390 की डिमांड उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। हालांकि, भारतीय मार्केट में RC 390 की बिक्री जारी रहेगी क्योंकि यहां इसका प्रोडक्शन बजाज ऑटो के साथ मिलकर किया जाता है। वहीं, इसकी डिमांड अब भी ठीक-ठाक बनी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट्स में जो भी डीलर स्टॉक बचा है उसे 2026 तक क्लियर किया जा सकता है।ग्लोबल मार्केट में क्यों हुई बंद केटीएम RC 390 के ग्लोबल डिसकंटिन्यू होने की एक बड़ी वजह इसके इंजन से जुड़ी है। यह KTM के 390 पोर्टफोलियो की आखिरी बाइक है जो अब भी पुराने 373cc इंजन के साथ आती है। वहीं, 390 Duke और...