कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। कांग्रेस कैंप कार्यालय पुरामुफ्ती में पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव प्रभारी प्रयाग जोन राजेश तिवारी की उपस्थिति में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान राजेश तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव से विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो रही है। ऐसे में हमें बूथ स्तर से अपने संगठन एवं प्रत्याशी को ताकत देनी है और जनता के मूल मुद्दों का विशेष ध्यान देना है।कहा कि भाजपा सरकार से किसान युवा सब परेशान है। देश की जनता को कहीं नोट बंदी की लाइन में तो कहीं गैस सिलेंडर की लाइन में खड़ा कर दे रही है। इनके पास धर्म और जाति की राजनीत है ऐसे में कांग्रेस जन विश्वास के साथ आगामी चुनावों में प्रतिभाग करेगी। संगठन की समीक्षा के बाद हम उस पर कार्य करेंगे और पूरी ताकत के साथ अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएं...