बस्ती, मार्च 25 -- बस्ती। बसपा की मंडलस्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को बड़ेबन के निकट स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में हुई। अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी ने की। मुख्य अतिथि एवं बस्ती, गोरखपुर, बनारस, प्रयागराज के मंडल प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि बसपा पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। मुख्य मंडल प्रभारी उदयभान ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही मायावती के संकल्प साकार होंगे। केके गौतम, कल्पनाथ बाबूजी, राम सूरत चौधरी, संजय धूसिया आदि ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने कहा कि समीक्षा बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं उसके अनुरूप संगठन को और मजबूत किया जाएगा। कैप्टन कृष्ण चंद्र पाठक, रामकिशोर पाठक, विजय पांडेय, संजय चौधरी, सुशील शुक्ल, सुनीता दूबे, राधिका तिवारी, सुनीता पाठक, सत...