रांची, फरवरी 12 -- रांची, संवाददाता। राज्य कर्मियों के लिए लागू स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ जमीनी स्तर पर पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है। राज्य कर्मियों को इस योजना का लाभ लेने के लिए अस्पतालों में इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। इलाज के लिए पहुंचे राज्य कर्मियों ने कहा कि योजना के तहत सभी तरह की बीमारियों के इलाज का प्रावधान है, लेकिन कई निजी एवं सूचीबद्ध अस्पताल केवल चुनिंदा रोगों का ही उपचार कर रहे हैं। मरीजों और परिजनों का कहना है कि कई अस्पतालों ने हृदय, न्यूरो या ऑर्थो जैसी विशेष बीमारियों तक ही इलाज सीमित कर दिया है। सामान्य बीमारियों या जटिल मामलों में उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। स्थिति यह है कि कुछ अस्पतालों में एक या दो प्रकार के रोगों का ही उपचार किया जा रहा है, जिससे बीमित कर्मियों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.