नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया का संकट धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। लेबनान और इजरायल के बीच हुए सीजफायर के बाद ईरान ने व्यापारिक जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट के दरवाजे खोल दिए हैं। शुक्रवार को ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने इस्लामी सरकार के इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि सीजफायर की अवधि तक होर्मुज स्ट्रेट सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला हुआ है। ईरानी विदेश मंत्री के इस ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी जानकारी देते हुए धन्यवाद कहा। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही ट्रंप ने एक और सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कहा कि जब तक ईरान से शांति समझौता नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज पर ईरानी ब्लाकेड जारी रहेगा। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "लेबनान में हुए सीजफायर को द...