पूरी तरह बदल गया झारखंड का मौसम, भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; 5 की मौत
रांची, जुलाई 2 -- Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है। रांची समेत झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अगले दो दिन राज्यभर में बारिश होने की संभावना है। इधर, संताल परगना में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश के बीच ठनका गिरने से दो सगी बहनें समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दुमका के काठीकुंड निवासी शिवलाल मुर्मू की दो मासूम बेटियां मिरु मुर्मू और अनिता मुर्मू, देवघर के मधुपुर निवासी अमरनाथ यादव व उनके साले अशोक यादव और चितरा निवासी रामरेश किस्कू के पुत्र देव कुमार शामिल हैं। मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान घने बादल छाए रहेंगे और राज्य के करीब सभी हिस्सों में बारिश होगी। 15 जिले ऐसे हैं, जहां कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में ज्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.