नई दिल्ली, अगस्त 31 -- सरकार ने बीते साल जब नया GST 2.0 लागू किया था, तब उसका फायदा छोटी कारों को जमकर मिला। साथ ही, टाटा नेक्सन की सेल्स में भी तगड़ा इजाफा देखने को मिला। उसके बाद से ही नेक्सन देश की भी टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में भी शामिल होने लगी। हालांकि, अब कंपनी ने नेक्सन को बड़ा अपडेट देने की तैयारी कर रही है। दरअसल, टाटा मोटर्स नेक्स्ट जनरेशन की SUV पर काम कर रही है, जिसका इंटरनल कोडनेम 'प्रोजेक्ट गरुड़' है। नया मॉडल 2027 में आने की उम्मीद है।2023 में मिला नेक्सन को लास्ट अपडेट मौजूदा नेक्सन 2017 में लॉन्च हुई थी। इसमें 2020 और 2023 में बड़े अपडेट किए गए थे, इसलिए नेक्स्ट जनरेशन का मॉडल असल में एक दशक में इस SUV को पूरी तरह से नए सिरे से तैयार करेगा। नई नेक्सन में बेसिक X1 आर्किटेक्चर ही रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें स्ट्रक्चरल...