शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत आयोजित तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को समाप्त हो गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की जिम्मेदारियों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। अंत में डीएम ने सभी प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षण में कुल 104 फील्ड ट्रेनरों का चयन किया गया है, जिनमें से पहले चरण में 80 को दो बैचों में प्रशिक्षण दिया गया। शेष 24 ट्रेनरों का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च के बीच कराया जाएगा। अंतिम दिन एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार व बीएसए दिव्या गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि जनगणना कार्य में एनुमरेटर और सुपरवाइजर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन...