नई दिल्ली, फरवरी 28 -- भारत के ऑस्कर विनर स्टार डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी 'बाहुबली', 'RRR', 'मगधीरा' और 'ईगा' जैसी लार्जर दैन लाइफ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन फिल्मों को पर्दे पर जीवंत करने वाले सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार ने एक इंटरव्यू में राजामौली की फिल्ममेकिंग के कई दिलचस्प पहलुओं से पर्दा उठाया है। केके ने बताया कि कैसे राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी फिर एक बार दर्शकों को हैरान कर देगी और साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि कैसे फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा के बाहुबली को मारने वाला सीन पूरी तरह इंप्रोवाइज्ड था। वरना जिस तरह वो सीन सोचा गया था, वो पर्दे पर बिलकुल अलग नजर आने वाला था।इंप्रोवाइजेशन से बना था वो आइकॉनिस सीन फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा के बाहुबली को मारने वाले सीन में भल्लालदेव (राणा दग्गुबाती) की डरावनी परछा...