सिमडेगा, अप्रैल 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। मौके पर डीसी कंचन सिंह ने सभी फील्ड ट्रेनरों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रक्रिया की जानकारी ली। डीसी ने कहा कि सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने प्रखंडों में अधीनस्थ कर्मियों को भी प्रशिक्षित करें। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी गंभीरता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सह मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को आवश्यक तकनीकी एवं प्रायोगिक जानकारी प्रदान की गई है तथा उनकी समझ को परखने हेतु परीक्षण भी लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.