गोरखपुर, जुलाई 25 -- जैतपुर। हिंदुस्तान संवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने नवीन मदर डेयरी प्लांट को सौ प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया है। वह गुरुवार को अपर मुख्य सचिव पशुपालन-दुग्ध विकास मुकेश मेश्राम के साथ खजनी मार्ग हरैया पराग डेयरी परिसर में संचालित पराग डेयरी और मदर डेयरी प्लांट का निरीक्षण करने आए थे।अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने गोरखपुर मण्डल की दुग्ध समितियों के माध्यम से किसानों से दूध संग्रहण बढ़ाने और किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य मिले और डेयरी की पहुंच हर गांव तक हो, इसके लिए समितियों को सक्रिय करें। यह भी पढ़ें- Banda News: तीन दिन में उपलब्ध कराएं टैगिंग रिपोर्ट: डीएम इस मौके पर लखनऊ पीसीडीएफ मुख्यालय के समन्वयक ...