मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- लाल बाग स्थित काली माता मंदिर में चल रहा भंडारण एवं रसोई निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके साथ चार नवीन शौचालयों का निर्माण भी आरंभ करा दिया गया। सिद्धपीठ नौ देवी काली माता मंदिर के व्यवस्थापक हिरतेश्वर गिरी ने बताया लगातार मंदिर में विकास कार्य जारी है। मंदिर में सभी साठ सीसीटीवी कैमरे और वाटर कूलर लग गए हैं। मंदिर में प्रवेश से लेकर निकासी तक श्रद्धालु कैमरे की नजर में रहेगा। जल्द ही अखाड़े के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंदिर में अन्य विस्तार एवं विकास का कार्य आरंभ कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- dsfadsfa
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.