पटना, मार्च 31 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ की अत्यंत दुखद घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और कइयों के घायल होने का समाचार हृदय को व्यथित करने वाला है। इस कठिन घड़ी में पूरा देश शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.