पूरा घर बर्बाद हो गइले हो बाबू. हमरो ले चलो ऊपर
मुंगेर, जून 25 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पांच शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृत पांच बहनों की मां रानी देवी बिल्कुल बदहवास थी। बस दहाड़ मारकर कह रही थी कि पूरा घर बर्बाद हो गइले हो बाबू.। आज सुबह गंगा ने देखते ही देखते इस मां की दुनिया उजाड़ दी। पांच बेटियों में चार बेटियां और जेठ की एक बेटी एक साथ गंगा में डूब गयीं। एक घर से चार अर्थियां उठीं तो पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। वहां मौजूद बघचपरा गांव के महेश पासवान ने बताया कि क्रांति पासवान की पत्नी रानी देवी का भरा-पूरा परिवार था। सुबह संगीता, विनीता, सोनाली, संध्या और चचेरी बहन हिना गंगा नहाने गई थीं। एक का पैर फिसला और बचाने के चक्कर में पांचों गहरे पानी में चली गईं। चामो पासवान की बेटी हिना भी डूब गई। जब चार बेटियों के शव एक साथ घर पहुंचा तो रानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.