कौशाम्बी, मार्च 17 -- प्रयागराज-कौशाम्बी बॉर्डर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) को हाल ही में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिली हैं। विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा निधि ने वर्ष 2025-26 में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग प्रयागराज द्वारा आयोजित ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में आयोजित हुई थी। निधि ने 400 मीटर दौड़ में महज एक मिनट के समय में दौड़ पूरी करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इसी दौरान विद्यालय को एक और बड़ी सफलता मिली। विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र जय सिंह का प्रोजेक्ट भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठ...