गंगापार, मई 11 -- यमुनानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पूरवा खास में आयोजित 135वीं गाजी मियां मेले का सोमवार को समापन हो गया। मेले में क्षेत्र के साथ दूर-दराज गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे दिन मेले में उत्साह, आस्था और रौनक का माहौल बना रहा। स्थानीय निवासी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि यह मेला पिछले 135 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा बन चुका है। मेले में खिलौने, मिठाइयों, घरेलू सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...