पटना, मार्च 16 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा पर खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि हर तरफ कमल ही खिले दिखेंगे। देश में पूरब से दक्षिण तक भाजपा का परचम लहरायेगा। श्री मिश्र ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पांच राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता विकास के लिए वोटिंग करेगी। विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा खुशी पश्चिम बंगाल की जनता को है। वहां के लोग ममता बनर्जी सरकार की विदाई चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...