हल्द्वानी, जनवरी 24 -- लालकुआं, संवाददाता। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष, नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूरन सिंह रजवार का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार सुबह उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। उनके पुत्र रघुवीर सिंह रजवार और विनय रजवार उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान शाम करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.