पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पीलीभीत और अपराध सूचना शाखा इज्जतनगर की संयुक्त टीम ने रेल संपत्ति चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूरनपुर रेलवे स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) के नीचे कॉपर वायर काटते हुए पकड़ा गया। रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार निगरानी अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध गतिविधि देखी। मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने आरोपी को रेल संपत्ति से जुड़े कॉपर वायर काटते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी की जा रही रेल सामग्री भी बरामद की गई। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा तथा मानव तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के तहत लगातार निगरानी कर रहा है। यह भी पढ़ें- पूरनपुर स्टेशन पर कॉपर वायर काट...