पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो दिन पहले डिप्टी मैनेजर हर्षित समेत दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई थी। पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह हर्षित के परिजनों से मिलने पूरनपुर पहुंचे। पीड़ित परिजनों से बातचीत की। पूरे घटनाक्रम को लेकर हर्षित के माता-पिता ने डीएम को अपनी व्यथा बताई। डीएम से न्याय दिलाने की मांग की। बता दें कि बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई थी। इनमें से एक डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा पीलीभीत क्षेत्र के पूरनपुर निवासी थे। बीते दिवस बदायूं से पीलीभीत लाकर उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए अलंकार अग्निहोत्री ने बीती रात पूरनपुर पहुंच कर और हर्षित के परिजनों से बातचीत की। जिला प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.