पीलीभीत, दिसम्बर 20 -- पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में सीआईएसएफ के रिटायर्ड कर्मी के घर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। सीआईएसएफ कर्मी की पत्नी गोली लगने से घायल हो गईं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। नगर से सटी ग्राम पंचायत नारायणपुर के बंडा रोड पर रिटायर्ड सीआईएसएफएफ कर्मी पूरन सिंह का घर है। शनिवार सुबह पूरन सिंह के घर थाना मझोला के गांव टोडरपुर का सुखदेव सिंह आया था। पूरन सिंह के घर में उसका रूपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गोली लगने से तीस वर्षीय सुखदेव सिंह की मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। पूरन सिंह की पत्नी गुरमीत कौर गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.