पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। यूजीसी के विरोध में पूरनपुर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए इसे काला कानून बताया। पूरनपुर क्षेत्र में लोगों ने एकजुट होकर पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सर्वण समाज के लोगों ने यूजीसी को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने और इसमें आवश्यक संशोधन करने की मांग उठाई। पूरनपुर नगर में सर्द मौसम के बीच लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही ज्ञापन पत्र में अपनी मांगों को रखते हुए एसडीम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन देने की तैयारी की। यूजीसी के विरोध में और इसके अंतर्गत किए गए प्रावधानों को लोगों ने अव्यावहारिक बताते हुए समानता की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.