पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। पूरनपुर में निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। इस पर नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर के रहने वाले सोनू ने अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को उपचार के लिए नगर के बंडा रोड पर स्थित एक अस्पताल में शनिवार दोपहर भर्ती कराया था। रात में प्रसव के बाद अचानक रूबी की हालत बिगड़ गई। आरोप है हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल के डॉक्टर ने महिला को पीलीभीत रेफर कर दिया। पीलीभीत से महिला को बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में रूबी की मौत हो गई। रविवार सुबह परिजन रूबी का शव लेकर पूरनपुर पहुंचे। महिला की मौत के लिए अस्पताल के डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराते हुए नाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.