पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। पांटून पुल को क्रिसमस पर चालू करने की तैयारी कर ली गई है। पूरनपुर और जिला मुख्यालय से हजारा ट्रांस क्षेत्र को जोड़ने के लिए अस्थायी पुल को निर्माण अंतिम चरण में है। इसके काम को और रफ्तार तेज कर बनाया जा रहा है। क्रिसमस पर क्षेत्र में आने जाने को लेकर क्षेत्रीय लोगों को राहत देने के प्रयास में अब तक हुए कार्य की प्रगति रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने मांग ली है। अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि उम्मीद है कि अगले सप्ताह इस पुल पर आवागमन शुरू करा देंगे। - जगी है फिर से उम्मीद यह पुल अक्टूबर माह में बन जाना चाहिए था पर इसमें लेटलतीफी के कारण लेागो को अब तक नाव से हजारा क्षेत्र में नदी को पार करना पड़ रहा है। देर से सही पर अब जल्द पुल संचालन की उम्मीद जागी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.