पीलीभीत, अप्रैल 16 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। परिणाम आते ही स्कूलों में खुशी की लहर दौड़ गई। टॉप करने वाले मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता के बेहतर सहयोग को दिया। स्कूलों में टॉपर्स के सम्मान में बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। शिक्षकों और स्टाफ ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अभिभावकों में भी अपने बच्चों की सफलता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- सीबीएसई रिजल्ट मेधावी छात्रों ने कहा कि उनकी मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग ही उनकी सफलता की कुंजी है। उन्होंने भविष्य में अलग-अलग क्ष...