पूरनपुर गांव के पास तेंदुआ दिखने से दहशत, युवक को दौड़ाया
बलरामपुर, जून 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के बारहवा रेंज क्षेत्र के पूरनपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार मिट्टी खनन का कार्य कर रहे एक युवक का अचानक तेंदुए से सामना हो गया। तेंदुए ने युवक की ओर दौड़ लगा दी, जिससे वह घबरा गया और शोर मचाते हुए मदद के लिए गुहार लगाने लगा। ग्रामीणों के शोर-शराबे और मौके पर लोगों के पहुंचने के बाद तेंदुआ शांत भाव से वहां से निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेंदुआ धीरे-धीरे चलता हुआ क्षेत्र से होकर राप्ती मुख्य नहर की ओर चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस मजदूर को तेंदुए ने दौड़ाया, उसका नाम सहजराम बताया जा रहा है और वह किसी दूसरे गांव का निवासी है। घटना के बाद आसपास के गांवों में लोगों के बीच भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.