पटना, अप्रैल 4 -- बिहार में पूरक पोषाहार योजना के तहत कुल 54 लाख 3 हजार 766 लाभार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और 6 महीने से 3 वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं। इनको टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण हो रहा है। राशन वितरण चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) के माध्यम से हो रहा है। 53 लाख 82 हजार 471 लाभुकों का फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से सत्यापन किया जा चुका है। वहीं, समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) निदेशालय के तहत राज्य में 1 लाख 15 हजार 64 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण किया जा रहा है। पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक 2 लाख 9 हजार 480 को टीएचआर वितरित किया गया। वहीं, कटिहार में 1 लाख 88 हजार 853, पूर्णिया में 1 लाख 58 हजार 194, पश्चिम चंपारण में 1 लाख 54 हजार 14, और गया में 1 लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.