पूमरे में मुजफ्फरपुर तीसरे स्थान पर खिसका
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी जनवरी 2026 से जून 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार राजस्व अर्जित करने वाले स्टेशनों की सूची में मुजफ्फरपुर जंक्शन तीसरे स्थान पर आ गया है। इस सूची में मुजफ्फरपुर ने लगातार अपनी स्थिति मजबूत रखी थी, लेकिन इस अवधि में मुजफ्फरपुर दूसरे स्थान से खिसक कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सूची के अनुसार पहले स्थान पर पटना जंक्शन और दूसरे स्थान पर दानापुर स्टेशन है। मुजफ्फरपुर जंक्शन समस्तीपुर मंडल का सबसे अधिक राजस्व देने वाला स्टेशन बना है। मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों में दरभंगा पांचवें, समस्तीपुर आठवें और सहरसा नौवें स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.