हाजीपुर, अक्टूबर 10 -- हाजीपुर। सं.सू. पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पाटलिपुत्र रेल परिसर दीघा में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें समय-समय पर पौधरोपण करते रहना चाहिए जिससे हमे स्वच्छ एवं शुद्ध वायु के साथ-साथ बेहतर वातावरण मिल सके। पौधरोपण से न केवल पर्यावरण की रक्षा होती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण मदद मिलती है। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा रंजना कुमार, सचिव मीनाक्षी कुमार, संयुक्त सचिव प्रियंका सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याओं ने भी पौधरोपण किया। हाजीपुर - 12- हर्बल गार्डेंन के बाहर खड़ीं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह और अन्य।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.