मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूमरे में रेलवे सेवाओं के मामले में समस्तीपुर मंडल के यात्री जहां सबसे अधिक संतुष्ट हैं, वहीं दानापुर के यात्री सबसे ज्यादा असंतुष्ट। दिसंबर 2025 से मई 2026 तक के रेल मदद फीडबैक के आंकड़ों के मुताबिक सभी पांच मंडलों में स्थिति अलग-अलग है।

दानापुर मंडल की स्थिति रेलवे द्वारा जारी मंडलवार आंकड़ों के अनुसार दानापुर मंडल में स्थिति सबसे खराब है। वहीं, इस मामले में सोनपुर मंडल दूसरे स्थान पर है। दानापुर मंडल की दिसंबर 2025 में असंतोषजनक रेटिंग 55.17% थी, जो मई 26 में बढ़कर 69% हो गई। वहीं, सोनपुर मंडल में रेलवे की सेवाओं से असंतोष का प्रतिशत 48.67 % से बढ़कर 53.30 % हो गया है। इसका खुलासा पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की रिपोर्ट से हुआ है।

मई 20...