पटना, मार्च 20 -- पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, लौकहा बाजार रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान जीएम ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए हमेशा चौकसी बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक सहित संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। सबसे पहले जीएम दिनकरग्राम सिमरिया स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, संरक्षा आदि से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। जीएम ने लौकहा बाजार स्टेशन का भी निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर सोनपुर के डीआरएम अमित सरन, समस्तीपुर के डीआरएम सन्नी सिन्हा आदि मौजूद थे। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि जीएम ने कोसी ब्रिज का...