आगरा, जुलाई 17 -- बेटियां जब घर से स्कूल या कॉलेज के लिए निकलें तो उनके मन में भय नहीं, बल्कि सुरक्षा का विश्वास होना चाहिए। सड़कों पर आवारागर्दी करने वाले और स्कूलों के बाहर खड़े होकर माहौल खराब करने वाले तत्वों के दिन अब लद चुके हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान के इस कड़े फैसले ने साफ कर दिया है कि आधी आबादी की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित 'रखें बेटियों का ध्यान, उनकी सुरक्षा है जिम्मेदारी' शीर्षक खबर का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी बालिका विद्यालयों, सह-शिक्षा विद्यालयों और डिग्री कॉलेजों के बाहर पुलिस गश्त बढ़ाएं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह...