पूनम सिंह बनीं यूटा की संभल जिला संयोजक
संभल, अक्टूबर 7 -- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने प्राथमिक विद्यालय नरौली प्रथम, विकासखंड बनियाखेड़ा की प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह को संभल जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पूनम सिंह को जिले में अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर जिला कार्यकारिणी के गठन का करके उसकी सूची प्रदेश कार्यालय भेजने को निर्देशित किया। इसके साथ उनसे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने की बात की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.