जौनपुर, जुलाई 26 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित एक पैलेस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि सुल्तानपुर के वरिष्ठ सपा नेता श्याम लाल निषाद ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी का समाज के प्रति योगदान और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही मंत्री संजय निषाद पर समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। विशिष्ट अतिथि और पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ ललई ने कहा कि निषाद, मल्लाह और बिंद समाज की सबसे बड़ी नेता फूलन देवी थीं। यह भी पढ़ें- फूलन देवी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित उ...