बागपत, जनवरी 11 -- कोताना रोड पर रविवार को लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में संघ के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला अध्यक्ष आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने कहा कि उनका जीवन बहुत ही साधारण और उच्च विचारों से भरा था। जब देश को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता थी, उस समय जय जवान जय किसान का नारा दिया था। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, रविंद्र भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, शिवम शर्मा, सचिन शास्त्री, मनोज शर्मा, जयदेव दरोगा, ईश्वर शर्मा, हरिओम शर्मा कुलदीप शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.